फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग ग्रामीण ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा में शुक्रवार रात एक ग्र्रामीण ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका पाया गया।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा निवासी 45 वर्षीय दृगपाल वर्मा पांच साल से टीबी और शुगर की बीमारी से ग्रस्त थे। घरवालाें ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे। शुक्रवार रात किसी समय वह घर से निकल गए और गांव के बाहर जाकर अंगोछा से आम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो उनकी नजर फांसी पर लटके दृगपाल पर पड़ी। तब गांव जाकर घरवालों को जानकारी दी। घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने शव को उतारा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि दृगपाल की बीमारी के चलते उसकी खेती भी बिक गई थी। इसलिए वह और भी परेशान रहने लगा था। इससे उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के तीन बेटें हैं। इनमें बड़े बेटे धर्मेंद्र की शादी हो चुकी है, जबकि रामू, शोभित, अंकित छोटे हैं। घटना से पत्नी रेखा देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे छोटा बेटा अंकित आठ वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें