खुदागंज (शाहजहांपुर)। गन्ने के खेत में खींच कर आठ वर्षीय बालिका से रेप की कोशिश करने वाले पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका की ननिहाल अपने गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में है। रविवार सुबह लगभग नौ बजे बालिका अकेले पैदल ननिहाल जा रही थी। वह अपने गांव से दो किलोमीटर दूर पहुंची तभी रास्ते में उसे पीलीभीत के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव रसिया खानपुर निवासी इश्तियाक ने पकड़ लिया और उसे खींच कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ रेप की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आ गए और युवक को पकड़ लिया। बाद में यूपी 100 गाड़ी को बुलाकर उसे पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी इश्तियाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेजा गया है।