फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस्टीसाइड्स की दुकान से एक लाख की दवाएं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेस्टीसाइड्स की दुकान से एक लाख की दवाएं चोरी
विज्ञापन


पुवायां(शाहजहांपुर)। शनिवार रात चोर एक पेस्टीसाइड्स की दुकान के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये कीमत की दवाएं चोरी कर ले गए। व्यापारी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बसंतापुर निवासी विमलेश पटेल ने बताया कि गांव में ही बस स्टैंड पर उसकी पेस्टीसाइड्स की दुकान है। शनिवार शाम पर दुकान बंदकर घर चला गया। रविवार सुबह दुकान आने पर ताले टूटे मिले। शटर उठाने पर अंदर रखे तीन हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये कीमत की दवाएं गायब मिलीं। उन्होंने कुछ लोगों से मामले की जानकारी भी की लेकिन शनिवार रात किस समय चोरी हुई इसका पता नहीं चल सका। दुकान के टूटे ताले कुछ दूर पड़े मिल गए। इसके बाद विमलेश ने बंडा थाने जाकर तहरीर दी और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद कहा कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें