फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए जमीन बेचने पर मची कलह,बहन ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भौंती में घरेलू कलह में युवती ने मिट्टी का तेल डाल आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर मृतका के परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

भौंती गांव निवासी एक युवती के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटी थी। उसकी शादी को लेकर सभी भाई चिंतित थे। बताते हैं कि चारों भाई छोटी बहन किरन की शादी धूमधाम से करना चाहतेे थे। इनमें दो भाई जमीन का कुछ हिस्सा बेंच कर शादी करना चाह रहे थे, जबकि दो भाई जमीन बेंचने का विरोध कर रहे थे। जिससे कई दिन से घर में कलह हो रही थी। इस कलह से परेशान होकर सोमवार रात करीब आठ बजे युवती ने घर में ही मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। वे लोग उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर चले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की सूचना थाने पर नहीं है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें