फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतवां में युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव सतवां बुजुर्ग में एक युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गांव सतवां बुजुर्ग निवासी शिव अवतार का 32 वर्षीय पुत्र प्रवीण मिश्रा उर्फ बाबू शुक्रवार रात खाना खाने के बाद कमरे में जाकर सो गया। सुबह देर तक न उठने पर परिवार के लोगों ने देखा तो उसका शव कमरे में कुंडे के सहारे फंदे से लटक रहा था। इससे घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को सांत्वना दी।
सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी पता नहीं लग सकी। प्रवीण की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रवीण के एक भाई मोनू की पिछले वर्ष मौत हो गई थी। पिता की ओर से प्रवीण के आत्महत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें