फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की नकदी सहित तीन लाख की संपति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ लाख की नकदी सहित तीन लाख की संपत्ति चोरी
विज्ञापन

सीओ ने कोतवाली प्रभारी के साथ किया मौका मुआयना
पुलिस को दी गई तहरीर, नहीं दर्ज की रिपोर्ट
लगातार हो रही चोरियों ने कसबे के लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बृहस्पतिवार रात चोरों ने जीने के रास्ते एक घर में घुस कर 1.52 लाख रुपये की नकदी और जेवर आदि चोरी कर लिए। पीड़ित ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
नगर के मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी रमेशचंद्र राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह भोजन करने के बाद परिवार सहित सो गए। रात में किसी समय चोर जीने के रास्ते उनके घर में घुस आए और घर में रखी 1.52 लाख की नकदी, सोने की दो लर, एक जोड़ी झाले, अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, एक सोने का पेंडिल चोरी कर लिए। चोरों ने कमरे में सो रही दो पुत्रियों के कानों ने कुंडल भी निकाल लिए, लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। रमेशचंद्र के मुताबिक दो दिन पूर्व ही एक सराफा व्यापारी से 62 हजार रुपये लेकर आए थे। शेष रुपये परिवार के अन्य सदस्यों और दुकान के थे।
विज्ञापन

सुबह लगभग चार बजे परिवार के सदस्य सोकर उठे तो कमरों का सामान अस्त व्यस्त देख चोरी का पता चला। नकदी, जेवर सहित तीन लाख रुपये का सामान गायब देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर सीओ जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और रमेशचंद्र से घटना की जानकारी ली। परिवार के अन्य लोगों से भी चोरी गए सामान की जानकारी ली गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया गृहस्वामी ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार मामला संदिग्ध है। इसके अलावा दो लड़कियों के कानों से कुंडल निकल जाना और जानकारी न हो पाना भी घटना को संदिग्ध बना रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

00
पुलिस ने रात में घूम रहे लोगों को पहुंचाया हवालात
पुवायां। नगर में हो रहीं चोरियों से परेशान होकर पुलिस ने चोरों को पकड़ने और अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने 13 दरोगा और एक दर्जन से अधिक सिपाहियों के साथ गश्त की। चेकिंग में रात को 12 बजे के बाद से सुबह चार बजे तक जो भी रोड पर घूमता मिला और सही जवाब नहीं दे सका, उसे हवालात पहुंचा दिया गया। सुबह पूछताछ के बाद लोगों को छोड़ दिया गया। उधर शुक्रवार को एसएसआई विनोद यादव ने पुलिस फोर्स के साथ निगोही रोड पर 70 से अधिक मकानों में चेकिंग की। लोगों ने परिवार के सदस्यों, किराए पर रहने वालों और उनके रोजगार के बारे में पूछताछ की गई। चेकिंग अभियान में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें