फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को धारदार हथियार के प्रहार से किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाग के पास शौच करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। बचाने आए उसके पिता व भाई को भी पीटकर बेदम कर दिया। मोहल्ले के अन्य लोगों के आ जाने पर हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना निगोही के गांव ऊन खुर्द निवासी 30 वर्षीय जोगेंद्र सिंह यादव बुधवार सुबह लगभग छह बजे घर के बाहर आम के बाग में झोपड़ी के नीचे लेटा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी उदयवीर की बेटी ने पास में शौच कर दी। इस बात का उसने विरोध किया तो पड़ोसी गालीगलौज करते हुए अपने साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर आ गए और उन लोगों ने जोगेंद्र पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से सिर पर कई जगह वार कर जोगेंद्र गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उसके पिता पुत्तूलाल और भाई राजेश्वर आए तो उन लोगों ने उन्हें भी पीटकर बेदम कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गांव के और लोग आ गए, जिन्हें देखकर वे लोग मौके से भाग गए। गंभीर रूप से जख्मी जोगेंद्र को लेकर घरवाले पहले थाने ले गए और पुलिस को तहरीर दी। यहां से पुलिस ने मामले की तहरीर लेने के बाद जख्मी युवक को स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए आए दिन उसकी जमीन पर कभी कूड़ा डाल देते हैं, तो कभी बच्चों को शौच करा देते हैं। पुलिस ने मामले की उदयवीर सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें