सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
महेवागंज-सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। पैदल सड़क क्रास करते समय मंगलवार रात भीरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में हुआ।
थाना फरधान छेत्र के गनेशपुर निवासी 48 वर्षीय नत्था मंगलवार को फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव देवरिया स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक नत्था ऑटो से उतरकर गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज सुंदरवल अवधेश यादव ने बताया कि घायल की हालत नाजुक देख उसे सरकारी जीप से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घर वालों को सूचना दे कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जहां अस्पताल प्रशासन की सूचना पर बुधवार शव पुलिस ने पोस्टमार्टम ले लिए भेजा है।