फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनरी मार्केट में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीनरी मार्केट में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नहीं हुई फायरिंग की पुष्टि
बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में बहादुरगंज स्थित मशीनरी मार्केट में बुधवार देर शाम दो पक्षों में विवाद होने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी केबी सिंह से मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी अधिवक्ता मुईन अहमद ने बताया कि बुधवार देर शाम वह मशीनरी मार्केट स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम गये थे। वहां से बाहर निकलते वक्त अस्पताल गेट के पास उसके विरोधियों ने भतीजे आदिल खां को गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आदिल को जान से मारने की नीयत से एक फायर किया गया। मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। वकील ने बताया कि पुलिस ने आदिल का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया। जिसमें चोटें भी आईं हैं लेकिन अभी तक उसे इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट की नकल भी नहीं दी गई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिले वकील मुईन अहमद खान ने एफआईआर की प्रति दिलाए जाने व आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
घटना की सूचना के बाद फायरिंग मामले की पुष्टि न तो आसपास के दुकानदार कर रहे हैं और न ही सीसीटीवी कैमरों में फायरिंग करने की फुटेज मिली है। मारपीट का मामला नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
डीसी शर्मा, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें