फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप की इलाज से मासूम बच्चे की मौत

Thu, 31 May 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पिता ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर अंर्तगत ग्राम बड़ागांव परतापुर निवासी रामसेवक और उनकी पत्नी केतुकी ने थाना इंचार्ज को बताया कि वह अपने एक वर्ष के बीमार पुत्र प्रशांत को इलाज के लिए सीमावर्ती शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर नगला में बुधवार सुबह 10 बजे एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए थे। आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे का शरीर काला पड़ गया। बच्चे की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर बिना कुछ बताए भाग गया। परिजन बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना इंचार्ज चंद्रप्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि मृतक के पिता रामसेवक ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। घटना की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें