फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन तामील कराने गए सिपाहियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। समन तामील कराने गए सिपाहियों की आरोपियों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। सिपाहियों ने बमुश्किल मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में सूचना पर भारी संख्या में गांव पहुंची पुलिस फोर्स ने आरोपियों के घर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन आरोपी चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी गांव के मजरा चंपापुर में होली की जगह को लेकर एक माह पहले हुए विवाद में गांव के रामविलास ने धनीराम, संतराम, विपिन और पप्पू के खिलाफ मारपीट आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले का समन तामील कराने के लिए मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सिपाही यतेंद्र कुमार हमराही हेड कांस्टेबल शमी अहमद के साथ बाइक से गांव पहुंचे, जहां चारो मिल गए। दोनों सिपाहियों ने समन तामील करने को कहा तो चारों लोग सिपाहियों से भिड़ गए और गाली-गलौज करने लगे। इसका जब सिपाहियों ने विरोध किया तो चारों ने लात-घूसों से दोनों की पिटाई कर दी। सिपाहियों ने मौके से भागने की कोशिश की तो एक आरोपी ने सिपाही यतेंद्र को उठाकर जमीन पर पटक दिया, इससे उसके सिर में गुम और घुटने में चोट आई । जैसे-जैसे दोनों सिपाही मौके से भागे और गांव के बाहर निकलकर यूपी 100 को कॉल करने के साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव पहुंच गई और आरोपियों के घर दबिश देकर एक आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सिपाही यतेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सिपाही यतेंद्र और शमी अहमद चंपापुर में समन तामील कराने गए थे, जहां आरोपियों से हाथापाई हो गई। मामले में सिपाही यतेंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय शर्मा, इंस्पेक्टर सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें