फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग से झुलसी पूर्व प्रधान की बेट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मुड़िया पमार। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव सुहेली में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान की बेटी रति देवी आग से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे सुबह 9:50 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई महिपाल के मुताबिक रति गैस चूल्हे पर दूध गरम करते समय झुलस गई थी।
विज्ञापन

गांव सुहेली निवासी पूर्व प्रधान शांति देवी की बेटी 20 वर्षीय रति देवी उर्फ नन्हीं बिटिया बृहस्पतिवार सुबह 6:45 बजे घर में गैस चूल्हे पर दूध गरम कर रही थी, भाई महिपाल के मुताबिक अचानक सिलेंडर से गैस लीक होते ही आग की तेज लपट उठी और रति देवी आग में घिर गई, चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाकर उसे बचाया, लेकिन वह तब तक बुरी तरह से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव जिला अस्पताल की मोरर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद सिंधौली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका पांच बहन व दो भाइयों में छोटी थी। मृतका की एक बहन की भी दो वर्ष पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया था। बेटी रति की मौत पर पिता सत्यपाल सिंह गुमसुम हैं। ब्यूरो

परिस्थितियां कर रही कुछ और इशारा
परिवार के लोग भले ही गैस पर दूध गरम करते समय रति के जलने की बात कह रहे हों लेकिन परिस्थितियां कुछ और ही इशारा कर रहीं हैं। पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि वह ऊपरी हिस्से से जली थी, उसके पैर हल्के झुलसे थे, जबकि उसका चेहरा, सीना, पीठ जली हुई थी।
विज्ञापन


मुझे वायरलेस से सूचना मिली थी, दरोगा को भेजकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने जानकारी दी है कि रति गैस पर दूध गरम कर रही थी, तभी जल गई।
विज्ञापन

बिरजाराम, सिंधौली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें