परौर(शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर-गनेशपुर में 35 साल की एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया जिसमें मौत का कारण फेफड़े की बीमारी आया है।
मदनापुर के गांव समसीपुर निवासी मृतका के पिता छत्रपाल यादव उर्फ सत्यपाल ने बताया कि बेटी कमलेशा की शादी करीब बारह साल पहले धर्मपुर गनेशपुर के सुखपाल सिंह यादव से की थी। शुक्रवार को उसकी मौत की सूचना पड़ोसी गांव के लोगों से मिली। बताया कि करीब दस वर्ष पहले भी बेटी को सुखपाल ने गोली मारकर जान लेने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद उसने सुखपाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन बाद में लोगों ने दबाव बनाकर समझौता करा दिया। आरोप लगाया कि सुखपाल और उसके परिजन और दहेज में बाइक की मांग को लेकर बेटी कमलेशा को परेशान करते रहते थे। इसलिए बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष सीपी त्रिवेदी ने बताया कि कमलेशा की मृत्यु बीमारी से हुई है, लेकिन मृतका के पिता को बेटी की मौत संदिग्ध लग रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की मौत फेफड़े की बीमारी की वजह से बताई गई है। मृतका के तीन मासूम बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं।
छोटी बेटी ब्याही है कमलेशा के जेठ को
मृतक के पिता छत्रपाल ने बताया कि कमलेशा को गोली लग जाने के बाद उसने देखभाल के लिए अपनी छोटी बेटी ढक्का को कमलेशा के घर भेज दिया था, जहां कमलेशा के जेठ पप्पू ने ढक्का से शादी कर ली।