फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बनकर की ठगी, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जेवर दोगुने करने का लालच देकर दो लोगों ने साधु का भेष धरकर एक परिवार को ठगी का शिकार बनाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ठगी का माल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम सरैया निवासी दीनानाथ ने 31 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि दो व्यक्ति साधु के भेष में उनके घर पर आए। हवन किया और इसके बाद सोने के कुंडल, झाले और पांच हजार रुपये लिए और कहा कि माल दो गुना हो जाएगा। इसके बदले में एक कपड़े में कंकड़ बांध कर दे दिए और कहा कि इसे खोलना मत। यदि खोल कर देख लिया तो पूरे परिवार का सर्वनाश हो जाएगा। अगले दिन दीनानाथ ने उन्हें फोन किया तो आरोपियों ने उन्हें हनुमत धाम के पास बुलाया। यहां ठगों ने उनसे कहा कि कुछ देर यहीं रुको जेवर दोगुना करके वापस दे देंगे। देर रात तक जब आरोपी वापस नहीं आए तो दीनानाथ को ठगी का अहसास हुआ। शनिवार को पाकड़ चौकी प्रभारी राकेश यादव ने सूचना पर विसरात रोड स्थित मठिया आश्रम से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिवमूर्ति निवासी ग्राम अमीरनगर थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी व चंदन निवासी ग्राम रोहिला थाना निगोही शाहजहांपुर बताया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी सोने के झाले, दो मोबाइल व 4600 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग साधु का भेष धर के लोगों से ठगी का काम करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें