फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश की गोली से बालक घायल

Sun, 05 Nov 2017 12:06 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडाकलां में शुक्रवार रात एक बदमाश की गोली से 12 वर्षीय बालक घायल हो गया। उसे रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर फायर करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मोहल्ले वालों में दहशत है।
विज्ञापन

मोहल्ला झंडाकलां निवासी अनिल कुमार शर्मा शुक्रवार रात घर में बेड पर 12 वर्षीय बेटे बिनायक के साथ लेटे थे। आंगन में उनकी पत्नी कपड़े में प्रेस लगा रहीं थीं। रात लगभग 11:30 बजे अचानक फायरिंग की आवाज हुई और एक गोली अनिल शर्मा के प्लाई के मुख्य गेट को पार करते हुए अंदर चली गई। गोली अनिल के बेटे विनायक को बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर लग गई। फायर की आवाज सुनकर अनिल दरवाजा खोलकर बाहर निकले तो उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया। वापस अंदर पहुंचने पर पत्नी ने पूछा कहां गए थे, तो उन्होंने बताया कि फायर की आवाज सुनकर बाहर देखने गया था कि कौन है। इसी बीच अनिल की पत्नी ने विनायक के हाथ में खून निकलता देखा तब उन्हें वारदात की जानकारी हुई। रात में यूपी 100 को कॉल करके पुलिस को सूचना दी गई। रात में यूपी 100 की गाड़ी और सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रात में ही बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि सब इंस्पेक्टर राजवीर की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायर करने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें