फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव बसखेड़ा खुर्द में युवती की जलकर मौत हो जाने के मामले में मृतका के पिता ने दामाद सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम गांव बसखेड़ा खुर्द निवासी गौरव उर्फ कल्लू की 24 वर्षीय पत्नी संगीता देवी की घर के कमरे में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई थी। जानकारी पाकर बसखेड़ा आए मृतका के पिता बरेली के थाना भुता के गांव शेखापुर निवासी रामनिवास ने दामाद सहित पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुत्री की ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को मारपीट की फिर आग लगाकर मार डाला। पुलिस ने रामनिवास की तहरीर पर मृतका के पति गौरव उर्फ कल्लू, ससुर हरिओम, सास रेखा रानी, देवर अंकित, जेठ सुआ लाल और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें