फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल बाद गिरफ्तार हुआ हत्यारोपी संजू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे हत्यारोपी संजू उर्फ संजीव को तमंचा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है। डीआईजी ने फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बेहटा जंगल निवासी बादशाह वर्मा के पुत्र नरेश वर्मा की 15 सितंबर 2015 की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई दिनेश वर्मा ने गांव के ही कलियान, उसके पुत्र संजू उर्फ संजीव और महावीर को नामजद किया था। पुलिस विवेचना में संजू उर्फ संजीव ही मुख्य आरोपी पाया गया। थानाध्यक्ष ने एसआई कुलदीप मिश्र, रामभरोसे, कांस्टेबिल नीशू व सोनू के साथ आरोपी संजू को रविवार शाम जरीनपुर के ढाईघाट चौराहे से एक तमंचा और दो कारतूसों समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें