फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न पर ससुर सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां(शाहजहांपुर)। पति की मौत हो जाने के बाद कई बार मारपीट किए जाने और पंचायत में चार वर्षीय पुत्री को छीन ले जाने का आरोप लगाते हुए युवती ने ससुर, सास, देवर सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बिल्सिया निवासी रेनू यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात मई 09 को उसकी शादी बरेली के थाना भुता केे गांव अठकोना निवासी सूर्यप्रकाश के साथ हुई थी। उसके एक पुत्री अंशिका है। उसके पति नौकरी करते थे, जिससे ससुर ने ट्रैक्टर और सास के नाम जमीन खरीदी थी। 15 अक्तूबर 17 को उसके पति की किडनी खराब होने के कारण मौत हो गई। इसके बाद ससुराल के लोगों का उसके प्रति रवैया बदल गया और उसे एक मई 18 को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।
उसके भाई ने 13 जनवरी 19 को पुवायां में पंचायत रखी थी। पंचायत में ससुर बादामा सिंह ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया और कहा कि रेनू को घर में रखा तो यह परिवार के किसी और सदस्य को भी खा जाएगी। सास किताबश्री, देवर जसवीर सिंह और देवर के साले सोनपाल सिंह, सोरन सिंह ने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया और तमंचा तानकर उसकी पुत्री को छीनकर चले गए। धमकी दी कि ससुराल आने पर तेल डालकर जला देंगे। रेनू की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें