फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाभी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक युवक ने भाभी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को पति के आने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहार निवासी एक युवक कलान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बुआ के घर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आया था। आरोप है कि घर में बुआ की पुत्रवधू अकेली होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। देर रात पति के वापस आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी उसे दी। मंगलवार सुबह पीड़ित पति के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें