फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा रख लूट ले गए 70 ग्राम सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तमंचे के बल पर दो बदमाश सराफा व्यापारी की दुकान से 70 ग्राम सोना लूटकर भाग गए। बदमाशों ने व्यापारी का मुंह कपड़े से दबा दिया था, जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भाटन टोला निवासी सुधीर यादव ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुबेर मार्केट में उसके भाई का सीएस गोल्ड टेस्टिंग सेंटर है। शनिवार करीब 11 बजे उसका भाई रवि दुकान खोलने गया था। तभी दो युवक आए। एक ने कनपटी पर तमंचा रखा और दूसरे युवक ने कपड़े से उसका मुंह दबाकर गुल्लक की चाबी छीनकर उसमें रखा करीब 70 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है, लेकर भाग गए।
रवि दुकान के अंदर बेहोश हो गया। कुछ देर बाद दुकान पर काम करने वाले आशुतोष ने आकर रवि को बेहोश देखकर फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुधीर यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुधीर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें