फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकिमयू कार्यकर्ताओं ने दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी तो छावनी बना डाक बंगला

विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुवायां में धरने पर बैठे किसान नेताओं से वार्ता करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार सुबह दस बजे भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी कार्यकर्ता ने डाक बंगला परिसर में धरना शुरू किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ढाई बजे तक किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी जाएगी। इसकी जानकारी अफसरों तक पहुंची तो आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। हालांकि एसडीएम और सीओ से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

धरना शुरू करने से पहले भाकिमयू पदाधिकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की थी। बावजूद इसके किसानों की एक भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। इससे सोमवार सुबह दस बजे भाकिमयू कार्यकर्ता ने डाक बंगला परिसर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि ढाई बजे तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी जाएगी।
किसान नेताओं के गिरफ्तारी देने की जानकारी मिलने पर प्रशासन अलर्ट हो गया। कुछ ही देर में पुवायां, बंडा और खुटार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएसी को भी बुलाया गया। इससे डाक बंगला पुलिस छावनी नजर आने लगा। दोपहर दो बजे एसडीएम सतीश चंद्रा और सीओ बीएस वीर कुमार भी मौके पर जा पहुंचे और किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकिमयू ने धरना खत्म कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान भारत सिंह यादव, भाईलाल, सुखदेव सिंह खिंडा, महेश वर्मा, सोनवीर सिंह, संतोष कुमार, प्रयागदत्त, विमलेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें