फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी के युवक से खुटार में लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। शुक्रवार शाम खुटार-पूरनपुर मार्ग पर जंगल में बाइक सवार बदमाशों ने लखीमपुर के युवक की पिटाई कर दस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव अहमदनगर निवासी सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उन्हें पूरनपुर जाना था। वह घर से खुटार तक बस से आए थे। वहां वह तिकुनियां चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक टेंपो चालक वहां पहुंचा और उनसे नाम, पता पूछने के बाद जान पहचान निकाल ली और खुद वह पूरनपुर जाने की बात की। हालांकि सूरज ने बाइक पर जाने को कहा।
इसके बाद टेंपो चालक ने किसी को फोन किया तो कुछ देर बाद एक युवक बाइक लेकर आ गया। उन दोनों ने सूरज को बाइक पर बैठा लिया और खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव मुरादपुर के कुछ आगे से कच्चे रास्ते से बाइक को जंगल की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने उसे धमकी दी कि शोर मचाने पर जान से मार देंगे। जंगल के पास आरोपियों ने तमंचा तान कर उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद आरोपी सूरज को धक्का देकर मौके से भाग गए। इसके बाद सूरज किसी तरह थाने गए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी मनोज त्यागी ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच विवाद का है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें