फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाया दुष्कर्मी आसाराम का आरती कार्यक्रम

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के जिंद्दो बाली पुलिया के पासआसाराम के चित्र का पूजन करती साधक । संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
कांट। मदनापुर रोड पर जिंदो वाली पुलिया के पास दशहरा के अवसर पर दुष्कर्मी आसाराम के अनुयायियों ने पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा था। भाजपा नेता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम बंद करा दिया और अनुयायियों को थाने ले आई।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का दोषी आसाराम आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। शुक्रवार को आसाराम के अनुयायियों ने टेंट लगाकर पूजन-अर्चन का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में दुष्कर्मी आसाराम के चित्र की आरती की जा रही थी। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संतोष दीक्षित सूचना मिलने के बाद मौके पर जा पहुंचे और कार्यक्रम के जरिए आसाराम के महिमामंडन का विरोध किया। वहां उनकी काफी देर तक नोकझोंक हुई, लेकिन लोगों ने कार्यक्रम बंद नहीं किया। इसके बाद भाजपा नेता संतोष ने कांट थाने फोन कर शिकायत कर दी। कांट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यक्रम तुरंत बंद करा दिया। कुछ अनुयायियों को लेकर पुलिस थाने ले आई। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम बगैर अनुमति के आयोजित किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर उसे बंद करा दिया गया।
पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। इनमें राजकुमार निवासी कमल नयनपुर थाना कांट, राकेश निवासी तहावरगंज थाना आरसीमिशन क्षेत्र, सुनील साहू निवासी गल्ला मंडी, बाबा चेतनदास निवासी कमलनयनपुर, दक्ष मुनि निवासी हरिपुरकुरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें