फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को तालाब में फेंका, बमुश्किल बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुत्र को तालाब में फेंक देने और शिकायत करने पर जान से मारने की नीयत से भाला लेकर दौड़ाने का आरोप लगाते हुए महिला ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव उमरसंडा निवासी सुनील कुमार की पत्नी अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र 12 वर्षीय शिवम 17 अगस्त को गांव में तालाब के पास खेल रहा था। तालाब पर गांव के ही दो लोग मछली पकड़ रहे थे। मछली पकड़ने वालों ने उनके पुत्र से पानी लाकर देने को कहा। पुत्र के मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीट दिया।
इसके बाद अराोपियों ने शिवम को तालाब में फेंक दिया। शिवम बमुश्किल तालाब में डूबने से बच सका। शिवम ने घर आकर जानकारी दी। वह अपने पति सुनील के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने गई तो एक आरोपी की पत्नी ने अपने पिता और आरोपियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से भाला, डंडे लेकर दौड़ा लिया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें