फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में मानसिक मंदित किशोरी को दो वर्ष तक बंधक बनाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खुटार में एक फार्मर करीब दो साल तक किशोरी को बंधक बनाकर शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता रहा। किशोरी मानसिक मंदित है। उसके फार्मर के चंगुल छूटने पर परिजन को घटना की जानकारी हुई। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

खुटार के गांव मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उनकी 14 वर्षीय भतीजी अचानक गायब हो गई थी। वह मानसिक मंदित है। काफी तलाश करने पर किशोरी का पता नहीं चल सका था। शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव मोहनपुर निवासी गौरव मिश्रा उर्फ बीनू ने लापता किशोरी को गांव सुजानपुर में देखा। गौरव ने इसकी जानकारी किशोरी के चाचा को दी। इस पर परिवार के लोग सूजनपुर गांव जाकर किशोरी को घर ले आए।
परिवार के लोगों के अनुसार किशोरी ने बताया कि गांव पुनौती के फार्मर और उसकी पत्नी ने उसे दो वर्ष से बंधक बनाकर रखा था। जहां उससे जबरिया घरेलू काम कराता था। थक जाने पर पिटाई की जाती थी। उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। खाने में रूखी-सूखी रोटी दी जाती थी। किशोरी के शरीर पर चोटों के कई निशान भी मिले हैं। वह काफी कमजोर हो गई है। किशोरी से कुछ भी पूछने पर वह पिटाई की बात बताते हुए रोने लगती है। परिवार के लोगों के अनुसार एक माह पूर्व किशोरी के फार्मर के यहां बंधक होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने फार्म पर जाकर फार्मर से जानकारी की थी, लेकिन उसने अपने यहां किसी किशोरी केे होने से साफ इनकार कर दिया था। परिवार के लोगों ने फार्मर और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह का मामला मेरी जानकारी में नही है। खुटार के थाना प्रभारी से जानकारी कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच कर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
वीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें