शाहजहांपुर। थाना कटरा क्षेत्र के गांव मधपुरी गौटिया निवासी पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने पूजा को प्रताड़ित करने का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है।
ग्राम धर्मपुुरकंजा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी बहन पूजा (28) की शादी कटरा थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी गौटिया निवासी रवि कुमार से हुई थी। रवि दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। आरोप है कि पिछले कई सालों से पूजा को उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार की शाम को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि पूजा ने जहरीली गोलियां खा लीं हैं। उन्होंने पूजा की ससुराल जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद