फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव चिता से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जलती चिता से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता के अनुसार उनके पुत्र की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी।
विज्ञापन

गांव नहुआ निवासी रामेश्वरदयाल के पुत्र 28 वर्षीय रामजीत की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि रामजीत की हत्या की गई है। सूचना पर दरोगा रामेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ अंत्येष्टि स्थल पहुंचे और चिता से शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से रामजीत की मौत के बारे में जानकारी भी ली।
पुवायां पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर शव को चिता से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रामेश्वरदयाल ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उनके पुत्र की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। रामजीत ने किस कारण जहरीला पदार्थ खाया, यह परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं। रामजीत की मौत से पत्नी जगिता देवी, पुत्र अभिराज, पिता रामेश्वरदयाल का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें