फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका तिलहर के ईओ पर फेंकी स्याही, जमकर हंगामा

विज्ञापन
तिलहर नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा के कपड़ों पर स्याही पड़ने के बाद कार्यालय में बातचीत करते हुए? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका की एक महिला सभासद और उनके पूर्व सभासद पति बुधवार को पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पालिका कर्मियों के साथ ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा सभासद और उनके पति को समझाने पहुंचे तो उन लोगों ने उन पर स्याही फेंक दी। साथ ही काफी हंगामा किया। बाद में सूचना पाकर तिलहर थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की।
विज्ञापन

तिलहर नगर पालिका से वार्ड 11 की सभासद नुसरत जहां और उनके पति पूर्व सभासद कयूम खान ने शिकायत की थी कि उनके वार्ड के मोहल्ला इमली निवासी अलीमुद्दीन ने पांच महीने पहले सड़क पर नाली के किनारे चार फिट की दीवार बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे मोहल्ले के लोगों को एतराज है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर बुधवार दोपहर नुसरत जहां पति कयूम के साथ ईओ से मिलने पहुंचीं। बातचीत में संतोषजनक परिणाम न मिलने पर नाराज दंपती पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी होने पर जब ईओ अपने स्टाफ के साथ उनसे मिलने आए तो उन लोगों ने उन पर शीशी में भरी स्याही फेंक दी गई। स्याही उनके चेहरे और कपड़ों पर गिरी। स्याही से ईओ और ऑफिस के बाबू के कपड़े खराब हो गए। बाद में ईओ अपनी कार से घर जाने लगे तो सभासद और उनके समर्थक गाड़ी के सामने आ गए। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। बाद में ईओ घर चले गए। ईओ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहे हैं लेकिन शाम तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
-
एसडीएम के निर्देश पर दीवार हटाए जाने को लेकर नोटिस दिया था। नोटिस का जवाब प्राप्त हुआ है। इसमें अलीमुद्दीन द्वारा मामला कोर्ट में पहुंचने का जानकारी हुई थी। बुधवार को सभासद नुसरत जहां अपने पति कयूम खान के साथ नगरपालिका गेट पर धरने पर बैठ गए। सभासद के पति कयूम खान ने मेरे ऊपर स्याही फेंकी है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार कुशवाहा, पालिका ईओ
-
दीवार को हटाए जाने को लेकर पालिका में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसी दबाव में अतिक्रमित दीवार को नहीं हटाया गया। इसी के विरोध में मैंने खुद स्याही फेंकी है। पति ने स्याही नहीं फेंकी।
-नुसरत जहां, सभासद

तिलहर नगर पालिका सभासद नुसरत जहां अपने पति पूर्व सभासद कयूम खान के साथ पालिका गेट पर धरने के दौरा?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें