फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के प्रेम प्रसंग से महिला परेशान, जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पति के प्रेम प्रसंग से परेशान एक महिला ने फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। पुत्री से मिलने आए उसके पिता और मां ने रस्सी काटकर उसे बचा लिया। महिला पुलिस को तहरीर दिए बिना मायके चली गई है।
विज्ञापन

जनपद बहराइच के एक गांव निवासी महिला की शादी पुवायां के एक गांव में एक वर्ष पहले हुई है। महिला के पति का रोजा क्षेत्र में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है, इस कारण दंपती में आए दिन विवाद होता रहता है। महिला की शिकायत पर उसके पिता और मां भी बुधवार को पुत्री के घर आए थे।
महिला की शिकायत पर दोनों ने दामाद को समझाने का प्रयास किया तो युवक ने प्रेम प्रसंग की बात से साफ इनकार कर दिया। नाराज महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन पिता, मां ने उसे बचा लिया। इसके बाद महिला अपने पिता और मां के साथ मायके चली गई। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। महिला का पति और उनके घर के लोग इस संबंध में बात करने को तैयार नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें