पुवायां। गैर समुदाय के युवक के साथ गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में बृहस्पतिवार को हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर किशोरी का जल्द पता नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
सात नवंबर को कस्बा निवासी किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने आरोपी शहजादे आलम और उसके परिवार के ताहिरा बानो, खिलौना, अजहर अली, सुहेल, गुलनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आठ नवंबर को हिंदूवादी संगठन से जुड़े युवाओं ने थाने पहुंचकर किशोरी की बरामदगी जल्द कराने की मांग की थी।
चार दिन बाद भी किशोरी का पता नहीं लगने से नाराज हिंदू संगठनों ने 11 नवंबर को राजेश अवस्थी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक से वार्ता की। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने शुक्रवार शाम तक किशोरी बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया था।
सीओ बीएस वीरकुमार ने बताया कि किशोरी और उसे ले जाने वाले युवक को शाहजहांपुर में रोडवेज बस स्टैंड से पकड़ लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया है।