फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान तौलने को कहने पर पिता-पुत्र काा जमकर पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां मंडी में लगे क्रय केंद्र पर धान की तौल करने को कहने पर कुछ लोगों ने किसान और उनके पुत्र को जमकर पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। पिता-पुत्र की पिटाई होते देख मंडी में मौजूद तमाम किसान मौके पर पहुंच गए, जिससे हंगामा होने लगा। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम चठिया नजावत निवासी सिकंदर सिंह ने बताया कि उनका धान कई दिन से पुवायां मंडी में एक सेंटर पर पड़ा हुआ है। सेंटर इंचार्ज धान की तौल न कर टरका रहे हैं। जबकि सिकंदर खेती और घरेलू काम छोड़कर मंडी में पड़े हुए हैं। सोमवार दोपहर उन्होंने सेंटर इंचार्ज से कहा कि उनका धान कई दिन से पड़ा है। तौल नहीं की जा रही है, जिससे वह परेशान हैं। उनके शिकायत करने पर वहां मौजूद गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी राघवेंद्र सिंह और दलाल किस्म के तीन अन्य लोग गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर सिकंदर और उनके बेटे कुलदीप सिंह की आरोपियों ने पगड़ी उतार दी और लात-घूसों से जिमकर पटाई कर दी।
शोर मचाने पर सिकंदर का दूसरा पुत्र परमजीत और तमाम किसान मौके पर आ गए और उन्हें बचाया। आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बंडा में भाकियू कार्यकर्ताओं पर हो चुका है हमला
पुवायां। धान बेचने को नेकर किसान बेहद परेशान है। सेंटर इंचार्ज मनमानी करते हुए धान तौल में आनाकानी कर रहे हैं। पुवायां में किसान की सोमवार को पिटाई से पहले बंडा में भाकियू कार्यकर्ताओं पर हमला हो चुका है।
बंडा में धान खरीद में पारदर्शिता की मांग करते हुए भाकियू चढ़ूनी गुट की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। 11 दिन तक धरना प्रदर्शन चलने पर कुछ सेंटर इंचार्जों को यह बात ठीक नहीं लगी और हमलाकर कर भाकियू का धरना स्थल पर लगा टेंट आदि फाड़ दिया गया था। इस मामले में दोनों ओर से बंडा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। अब पुवायां में किसान और उसके पुत्र की पिटाई से साफ है कि धान खरीद में अधिकारी जो चाहे दावे करें, लेकिन सब कुछ ठीक नहीं है। किसानों के कई संगठन भी धान खरीद में धांधली की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें