शिक्षकों के क्रिकेट मैच का बैटिंग करके शुभारंभ करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह य?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फिट इंडिया टीचर्स गेम्स फेयरवेल एसोसिएशन की ओर से कराए गए क्रिकेट टूर्नामेंट में शिक्षकों की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। टीम भावलखेड़ा को पांच विकेट से हराकर कटरा की टीम ने फाइनल मैच जीत लिया। रविवार को परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह स्टेडियम में शिक्षकों के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही बैटिंग करके किया।
इसके बाद नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने टॉस किया, जोकि कटरा की टीम ने जीता। कैप्टन धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। भावलखेड़ा की टीम ने कैप्टन सचिन अवस्थी ने नेतृत्व में बैटिंग कर निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में कटरा टीम ने 21 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
विजेता व उपविजेता टीम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप और प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने सम्मानित किया। भावलखेड़ा टीम के खिलाड़ी संजीव मैन आफ द मैच रहे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, अनिल मालवीय, राजकुमार तिवारी, गंगाराम प्रेमी, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।