पुवायां में कैंडल मार्च निकालते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
पुवायां/बंडा। लखीमपुर की घटना में मारे गए किसानों को बंडा और पुवायां में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। पुवायां में भाकियू स्वराज के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। राजीव चौक पर मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग भी की गई। किसानों ने कहा कि लखीमपुर की घटना के बाद केंद्र सरकार को जिद छोड़ कर कृषि कानूनों को खत्म कर देना चाहिए और लखीमपुर घटना के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उधर, बंडा के गांव मकसूदापुर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कैंडल मार्च निकाल कर किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। किसानों ने मकसूदापुर में शारदा नहर पुल से खन्नौत नदी के पुल तक सतनाम वाहे गुरु का जाप करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मनजीत सिंह, करनल सिंह, गुरजीत सिंह, झरमल सिंह, कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, प्रेम सिंह, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।