फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियां गिनाईं: 904 करोड़ रुपये लागत की 571 निर्माण परियोजनाओं पर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
शाहजहांपुर के विकास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद अरुण सागर साथ में बैठे विधायक व डीएम - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योगी सरकार के 4.5 वर्ष के कार्यकाल में जनपद में 904.57 करोड़ रुपये लागत की विकास और निर्माण से जुड़ीं 571 परियोजनाओं पर काम शुरू कराया गया। सांसद अरुण कुमार सागर और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को दोपहर विकास भवन सभागार में योगी सरकार के कार्यकाल में जनपद की उपलब्धियां गिनाते हुए संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में 515 करोड़ रुपये से 76 विभिन्न सड़कें निर्मित कराई जा रही हैं। शहर की सड़कें स्टेट हाईवे श्रेणी की पहले ही बनाई जाचुकी हैं। वित्त मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट रिंग रोड के बनने से लखनऊ-दिल्ली हाईवे सहित शहर के अंदर सड़कों पर बाहरी वाहनों से जाम की समस्या कम हुई है। शासन ने तीन गोशालाएं अभी स्वीकृत की हैं जो क्रमश: मदनापुर, ददरौल और अन्य ब्लॉक में बनाई जाएंगी। दैवी आपदा मद में 13452 लोगों को 706 करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दी गई।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री साधुवाद के पात्र हैं, उन्होंने धरातल पर जनहित की तमाम योजनाएं उतारीं। उन्होंने नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा दिलाने को विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी का जिले में डटकर मुकाबला किया। ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से जन सामान्य को उबारने के लिए सरकार ने अनगिनत योजनाएं चलाईं और लोगों को इतना राशन मिला कि उन्हें भरण-पोषण की कोई समस्या नहीं आई।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि जनपद में डीसीबी की 22 शाखाएं हैं और सभी को सीबीएस से लैस किया है। साथ ही सभी 115 पैक्स समितियों को ऑनलाइन कर दिया विधायक चेतराम व वीर विक्रम सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष श्याम बाबू दीक्षित, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अपराधों में कमी से तेज हुआ विकास: एसपी
एसपी एस. आनंद ने योगी सरकार के कार्यकाल में जिला पुलिस की कार्य प्रणाली में आए सकारात्मक बदलावों को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिली सराहना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2016 को आधार वर्ष मानें तो न सिर्फ जनपद, बल्कि पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती आदि गंभीर श्रेणी के अपराधों में 80 से 90 फीसदी तक कमी आई है। अपराधों में कमी आने से विकास के कामों को भी तेजी से कराया जा सका। यही नहीं, कोरोना काल में जनपद पुलिस का मानवीय चेहरा भी लोगों ने कई अवसरों पर देखा।
...जब थीम से हटकर बोले विधायक चेतराम
पत्रकार वार्ता में विधायकों को अपने क्षेत्र की उपलब्धियां बताने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन कुछ देर से पहुंचे पुवायां क्षेत्र के विधायक चेतराम के बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपने क्षेत्र में हुए काम गिनाने के बजाय जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर को इंगित कर पुवायां क्षेत्र में खस्ताहाल बैंक भवनों की दशा सुधारने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि डीसीबी की कार्य प्रणाली सुधारना अच्छी बात है, लेकिन कई शाखाओं के भवन इतने जर्जर हैं कि वहां जानवर भी खड़े होना पसंद नहीं करेंगे। चर्चा में हस्तक्षेप कर डीसीबी के चेयरमैन ने चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक की बेटी बैंक में सेवारत है, इसलिए उन्हें बैंक भवनों के बारे में सही जानकारी हो सकती है। डीएम ने भी विधायक से अनुरोध किया कि इस मौके पर सिर्फ कामों की बात होनी है, कमियों की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें