फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 284 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान जान चली गई। जबकि 284 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीस मरीजों को भर्ती किया गया है। जिनमें छह मरीज स्वस्थ होकर वापस घर चले गए।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एलटू आईसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनमें बंडा क्षेत्र निवासी व्यक्ति (45), चौक कोतवाल क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला (60), सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र निवासी बुजुर्ग (60), अल्हागंज क्षेत्र निवासी बुजुर्ग (75) शामिल हैं। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक बीस मरीज भर्ती किए गए हैं। छह मरीज स्वास्थ होकर अपने घर चले गये हैं। इलाज के दौरान चार मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर के अनुसार रविवार को जिले में 284 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आये हैं। एक्टिव केस की संख्या 4139 हो चुकी है। जिले में 17070 कोरोना संक्रमित मरीज अब तक मिल चुके हैं। जबकि 232 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें