फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में लग्जरी कार से बरामद किया ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से कई आक्सीजन सिलिंडर गायब होने का मामला सामने आया है। रविवार को गार्ड ने लग्जरी कार से एक आक्सीजन सिलिंडर को कब्जे में ले लिया। सिलिंडर ले जाने वाले शख्स से पूछताछ की गई तो वह मरीज का नाम नहीं बता पाया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा सांस के मरीज पहुंच रहे हैं। ऑक्सीजन की किल्लत ऐसी हुई कि अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज से करीब 14 ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी हो चुके हैं। यही नहीं करीब 50 ऑक्सीमीटर भी चोरी हुए हैं। यह तब है जब राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के आने का प्राचार्य समेत कई डाक्टर प्रशासनिक भवन के नीचे इंतजार कर रहे थे। तभी एक लग्जरी गाड़ी आकर रुकी। उसका ड्राइवर कार के अंदर से भरा हुआ सिलिंडर निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंदर ले गया। महज पांच मिनट के अंदर से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर बाहर आकर कार में रखा। तभी गार्ड ने ड्राइवर से पूछा तो उसने होल्डिंग एरिया में बेड नंबर दस पर अपने मरीज को सिलिंडर देने की बात कही। कर्मचारी ने प्राचार्य के सामने होल्डिंग एरिया में बात की तो उस नाम का मरीज नहीं था। प्राचार्य के आदेश पर गार्ड ने ऑक्सीजन सिलिंडर को कब्जे में ले लिया। हालांकि ड्राइवर से पूरी पूछताछ नहीं की गई।
विज्ञापन

करीब 14 के आसपास आक्सीजन सिलिंडर गायब हुए हैं। इसकी रिकवरी वार्ड इंचार्ज से की जाती है लेकिन स्टाफ अभी प्राथमिकता के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहा है। करीब 50 ऑक्सीमीटर भी गायब हुए हैं। कई बार कुछ मरीज भी ऑक्सीमीटर लेकर घर चले जाते हैं। कार से खाली सिलिंडर मिला था। उसको कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

-डॉ. अभय कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें