फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बसों के काफिले से मुरादाबाद जाएंगे 2500 कांग्रेसी

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते पार्टी के प्रदेश महासचिव व मंडल प्र? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मुरादाबाद में दो दिसंबर को प्रस्तावित रैली में शामिल होने के लिए जिले की विभिन्न न्याय पंचायतों से पार्टी के करीब 2500 कार्यकर्ता 50 बसों से शामिल होंगे जाएंगे। रविवार को टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में रैली की जनपद स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरशद अली खां गुड्डू ने कहा कि रैली में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता आएंगे। इसलिए उसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी तय करें।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी अरशद अली गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी नेता प्रियंका गांधी जनहित के लिए संघर्ष कर रही हैं। पीड़ित पक्ष चाहे महिला हो, दलित हो, युवा हो, बेरोजगार हो अथवा किसान, इन सबके बारे में वह गंभीरता से उनके लिए हर समय सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। जनपद का पार्टी के हर कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा है और उसी परंपरा को कार्यकर्ता आगे बढ़ाकर इतनी संख्या में प्रतिभाग करें कि अन्य जिलों के लिए नजीर बन सकें। पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी रिसाल अहमद ने कहा कि रैली में मुरादाबाद जोन में सर्वाधिक उपस्थिति जिले के कार्यकर्ताओं की होगी।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने नेता द्वय को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्रांतिकारियों की धरती का हर कांग्रेस कार्यकर्ता मुरादाबाद चलने को तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि 2500 कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 50 बसों की व्यवस्था की गई है। जिस न्याय पंचायत क्षेत्र में ज्यादा कार्यकर्ता होंगे, वहां प्राथमिकता से बसें भेजी जाएंगी। बैठक में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अनूप वर्मा, कृष्ण विनोद मिश्रा, निरंजन गर्ग, अजय मीरा पांडेय, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, सुशील दीक्षित, संजीव पासी, मोहिनी सागर, तनवीर सफदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें