फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की जमा राशि वापस दिलाने को कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
पुवायां में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। विभिन्न कंपनियों में जमा की गई राशि वापस कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि गरीब और सामान्य वर्ग के तमाम लोगों ने बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न कंपनियों में राशि जमा की थी। रुपये जमा करते समय कंपनी के निदेशकों ने लोगों को बड़े सपने दिखाए, लेकिन अब रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं। मामले में कंपनियों के कर्ता-धर्ता जेल भी गए, लेकिन गरीबों को रुपये वापस नहीं मिल सके।
विज्ञापन

कंपनियों में जमा राशि कहां गई, इसकी भी जांच की जानी चाहिए और गरीबों को उनका रुपया वापस मिलना चाहिए। जिला महासचिव सतेंद्र त्रिवेदी, ब्लाक अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, आलोक शुक्ल, कृष्णऔतार पांडे, सुमित, आनंद कुमार शर्मा, विजय कुमार, आशीष तिवारी, रामप्रकाश, संजीव पासी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें