फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्याल के शिक्षकों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता जैसल ने प्रोफेसर्स के साथ जीआईसी खेल मैदान में पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिति के लिए पेड़-पौधों की अनिवार्यता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दुर्गावती सिंह, अनुराधा, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. अरुण कांत पांडे, अनिल कुमार, राधा रमण, बाबूराम, पवन शर्मा, नीरज कश्यप आदि मौजूद रहे।
एसएस कॉलेज के पीजी सेल, वाणिज्य संकाय तथा जंतु विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने सभी शिक्षकों को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया। इससे पहले कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत मिश्रा, पीजी सेल अध्यक्ष डॉ. बरखा सक्सेना, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, अभिषेक बाजपेयी तथा रश्मि राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मिश्रीपुर और रौसर के स्कूलों में किया पौधरोपण
भावलखेड़ा। पौधरोपण जन आंदोलन के तहत ग्राम पंचायत मिश्रीपुर एवं रौसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठियां भी आयोजित की गईं। ग्राम पंचायत मिश्रीपुर में ग्राम समाज की भूमि एक परिषदीय विद्यालयों पर ग्राम प्रधान माया देवी, भाजपा नेता रूपराम वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी, कोमल शर्मा, पंचायत मित्र यूसुफ, विवेक मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामदयाल शंखधार, लाटूस, रामप्रकाश, उत्कर्ष वर्मा, आदिल, अध्यापक रजनी तिवारी, प्रभाकांत मिश्रा, सियाराम आदि लोगों ने मिलकर पौधरोपण किया। इसके बाद कुल 50 पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य अनीस अहमद, अध्यापिका सुनीता वाजपेयी, रुचि गुप्ता, रामा देवी वर्मा आदि मौजूद रहे।
गुरुकुल महाविद्यालय में किया गया पौधरोपण
तिलहर। गांव रुद्रपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्यालय अध्यक्ष ओम शंकर, प्रबंधक छोटे सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. धारणा याज्ञिकी, अवधेश कुमार, ज्योति और रश्मि शर्मा ने लगभग 30 पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें