शाहजहांपुर में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत प्रचार वाहन को रवाना करते सीएमओ डॉ.आरके ग
जागरूकता अभियान को झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी में विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पखवाड़े के सघन जागरूकता और प्रचार- प्रसार के लिए सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सीएमओ ने बताया कि वाहन शहर में परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार करेगा। सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सालय में परिवार नियोजन की सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि गर्भ निरोधक के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
पखवाड़े को सफल आयोजन के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर एएनएम व आशा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करेंगी। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ.गोविंद स्वर्णकार, डॉ.गंगाशरण, अमित द्विवेदी, डॉ.दिनेश, वीरेंद्र शर्मा, अनिल कुमार, रुचिका वर्मा आदि मौजूद रहे।