नेहरू युवा केंद्र की ओर से हनुमतधाम पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से सोमवार को नगर निगम के समन्वय से स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। यह एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा। सोमवार को हनुमत धाम पर स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया।
शुभारंभ जिला युवा अधिकारी धिरंजन कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी ‘नमामि गंगे’ विनय कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में सफाईकर्मियों और स्वयंसेवकों के माध्यम से घाट किनारे फैले प्लास्टिक व कूड़े का एकत्रीकरण किया गया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर नगिम क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर कम से कम अथवा प्रयोग न करने के लिए अभिप्रेरित करने से है। स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका प्रियंका के निर्देशन में रंगोली स्वरूप स्वच्छ भारत लिखकर जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निर्दोष शर्मा, आरेंद्र कुमार, पुनीत कुमार, रवि सक्सेना, प्रिया श्रीवास्तव व सफाईकर्मी आदि उपस्थित रहे। संवाद