फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ को आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां फिर से तेज हो गईं हैं। हालांकि अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि नौ नवंबर को सीएम का आना तय है। इसको लेकर मंगलवार शाम एसडीएम बरखा सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल के लिए पहले से तय काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान के अलावा पार्किंग आदि के लिए विभिन्न स्थलों का मुआयना किया।
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर दो-तीन दिन तैयारियां की गईं थीं। डीएम व एसपी ने मुख्यमंत्री की सभा के लिए काकोरी शहीद इंटर कॉलेज का मैदान फाइनल करने के साथ वहां साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बाद में शासन स्तर से मुख्यमंत्री का प्रोग्राम फाइनल न होने पर तैयारियों पर विराम लग गया। हालांकि अभी मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
शासन स्तर से इसकी जानकारी मिलेने के बाद मंगलवार शाम को तैयारियां तेज कर दी गईं। एसडीएम ने सभास्थल के अलावा पार्किंग व हेलीपैड के लिए मंडी समिति व डिग्री कॉलेज पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से विचार विमर्श किया। एसडीएम ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री के आगमन का औपचारिक आदेश नहीं आया है। 9 नवंबर को उनका कार्यक्रम तय माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीओ अरविंद सिंह, तहसीलदार चमन सिंह, ईओ डीएस वर्मा, थाना प्रभारी कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें