फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने जब्त किया 13.50 क्विंटल नकली नमक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी। जनपद में बड़े पैमाने पर असली पैकिंग में टाटा ब्रांड के नकली नमक की बिक्री की जा रही है। टाटा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) के अधिकारियों ने उन्हें साथ लेकर बृहस्पतिवार को सेहरामऊ दक्षिणी के एक किराना प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर वहां से
विज्ञापन

बोरियों में भरा रखा 13.50 क्विंटल नकली टाटा नमक जब्त कर उसे थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन के मामले में किराना कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
टाटा नमक के क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक रवि सिंह चौहान ने आज सुबह एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा को सेहरामऊ में नकली टाटा नमक बिकने की सूचना देकर सहयोग मांगा। इस पर अभिहीत अधिकारी विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य समेत तीन अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम समेत क्षेत्रीय प्रबंधक को साथ लेकर दोपहर करीब 12 बजे सेहरामऊ दक्षिणी पहुंचे। पुलिस फोर्स लेकर किराना की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान एक दुकान पर 27 बोरियों में भरकर रखा गया टाटा नमक बरामद हो गया।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी के अनुसार नक्कालों ने बिल्कुल असली जैसी पैकिंग में नकली नमक भरा था। इसलिए प्रथम दृष्टया बरामद नमक असली प्रतीत हुआ, लेकिन पैकिंग पर बार कोड स्मार्ट फोन से सर्च करने पर कंपनी की वेबसाइट सामने नहीं आई तो नमक नकली होने का भेद खुला। तौल कराने पर हर बोरी में 50 किलो नमक पैकेट रखे पाए गए। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से सेहरामऊ दक्षिणी स्थित एक ट्रेडर्स के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान किराना की अन्य दुकानों से बेसन, ललित ब्रांड देशी घी, सुनार ब्रांड पान मसाला और खुले सरसों तेल के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें