फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम का मिठाई की दुकानों पर छापा, कई नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सक्रिय हो गया है। एफएसडीए की टीम ने विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर में मिठाई की कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान आठ नमूने लिए गए, जो जांच को भेजे जाएंगे। मिलावट होने के शक में एक दुकान में मिले 60 किलो रसगुल्ला नष्ट कराए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बुधवार को टीम के साथ केरूगंज से चौक तक मिठाइयों की कई दुकानों में छापा मारा। उन्होंने केरूगंज स्थित एक स्वीट हाउस से रबड़ी व लौंज और दूसरे स्वीट हाउस से इमरती और रबड़ी के नमूने लिए। उनका कहना है कि जिन मिठाइयों के नमूने लिए गए, निर्माण तिथि से उनकी उपभोग अवधि एक दिवस निर्धारित है, लेकिन जिन मिठाइयों के नमूने लिए गए, वह प्रथम दृष्टया दो दिन पुरानी प्रतीत हुई। इसी तरह इमरती के नमूने की जांच कराकर उसमें इस्तेमाल किए गए रंग की परख कराई जाएगी कि कहीं उसमें अखाद्य रंग का प्रयोग तो नहीं किया गया है।
इसी कड़ी में सीएफएसओ शर्मा ने मोहल्ला काजीटोला में मिठाई विक्रेता की दुकान से छेना रसगुल्ला का नमूना भरा। छापे के दौरान उन्हें दुकान के पीछे मिठाई बनाने की जगह पर स्वच्छता का अभाव दिखा। वहां एक टब मेें रखे छेना रसगुल्ला की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्होंने टब में भरे रखे करीब 60 किलो छेना रसगुल्ला जब्त कर अपने सामने नष्ट करा दिए। इस बीच, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रराज मौर्य ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला दिलाजाक में मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान से रबड़ी और लौंज के नमूने लिए। उन्होंने बाद में अपनी टीम के साथ रौसर कोठी जाकर वहां भी मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया और एक दुकान से सोनपापड़ी का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें