फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें प्राथमिकता से निपटाएं अधिकारी : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनप्रतिनिधियों की शिकायतें शीर्ष प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में निस्तारित की जाएं। साथ ही अधिकारी जनता के बीज जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। यह बात मंडलायुक्त आर रमेश ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान अधिकारियों से कहीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अपेक्षानुसार निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं। कमिश्नर आर रमेश ने कहा कि पंचायत भवन निर्माण के लम्बित प्रकरणों को टीम गठित कर त्वरित निस्तारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव एवं लेखपाल ग्राम पंचायत स्तर की समस्याएं त्वरित निस्तारित करें। उन्होंने कहा है कि हर ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की जमीन होती है। अगर लेखपाल द्वारा ऐसा बताया जाता है कि ग्राम पंचायत भवन के लिए ग्राम सभा में जमीन उपलब्ध नहीं है तो सम्बन्धित लेखपाल का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधिक कार्रवाई की जाए। कहा है कि जिस ग्राम सभा में पंचायत भवन के निर्माण हेतु उपयोगी जमीन नहीं मिल पा रही है और दान की जमीन उपलब्ध हो रही है तो उसमें जनप्रतिनिधियों की सहमति अवश्य ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को लाभ दिया जाए। साथ ही बिजली का संकट न रहने दिया जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अनुरोध किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस दौरान विधायक रोशन लाल वर्मा, चेतराम, वीर विक्रम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसडीएम सदर दशरथ, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गोशाला में मिला सब ठीकठाक
मंडलायुक्त आर रमेश ने मघई टोला स्थित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कान्हा गोशाला में गोवंशियों को माला पहनाकर गुड़ व चारा खिला कर गोवंशियों की सेवा की। मंडलायुक्त को गोशाला की व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने कहा कि गोशाला में नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए। गोशाला में 270 गोवंश मिले। भूसा गोदाम में एक वर्ष तक लिए सुरक्षित भूसा स्टोरेज एवं पर्याप्त हरा चारा तथा चूनी, भूसी मिलने पर अधिकारियों की सराहना की।
सदर तहसील का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक लिया तथा इसके साथ ही साथ आवेदकों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया का सत्यापन किया तथा आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के लम्बित प्रकरणों पर समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें