फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर -पलिया हाईवे पर संभलकर चलें, खतरनाक हुए गड्ढे

विज्ञापन
पुवायां - खुटार मार्ग पर गांव करनापुर में हाईवे पर हुआ गड्ढा। - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने 4.13 करोड़ का ठेका दिया था। शासन द्वारा इतनी मोटी रकम स्वीकृत स्वीकृत होने के बावजूद हाईवे पर कई स्थानों पर मरम्मत कार्य नहीं किया गया। इससे शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गड्ढे खतरनाक होने लगे हैं। सबसे ज्यादा हालात पुवायां और खुटार के बीच हैं। जहां ग्राम करनापुर के पास पुलिया धंस गई हैं। इससे यहां कभी बड़ा हादसा हो सकता है। गड्ढों की वजह से हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां व खुटार के बीच ग्राम करनापुर से आगे निकलते ही टेढ़ा पुल के पास पुलिया धंस चुकी है। इस कारण यहां से गुजरने पर वाहन तेजी से उछल जाता है। उछलने पर कोई वाहन अनियंत्रित होकर खाईं में जा सकता है। पुलिया के एक साइड में गहरा गड्ढा हो गया है, जिसमें लोगों ने ईंट आदि डाल दी हैं। इसके अलावा ग्राम करनापुर में हाईवे नी गहरे गड्ढे हो गए हैं। करनापुर गांव में घुसते ही दोनों ओर सड़क पूरी तरह खत्म हो चुकी है। यहां सड़क पर पानी भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। एक-दो बार यहां मिट्टी आदि डाली गई, लेकिन वाहनों के निकलने से मिट्टी गायब हो गई। इसके बाद गड्ढे और गहरे हो गए।
मैं रोजाना पुवायां जाता हूं। रोड पर तमाम जगह गड्ढे हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से रोड पर कीचड़ हो जाती है। दूसरे पानी भरा होने पर इसका पता नहीं चल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है। - सुखपाल सिंह, निवासी महमूदपुर सैंजनियां, पुवायां
विज्ञापन

पलिया हाईवे पर पुवायां-खुटार के बीच रोड बेहद खराब है। आए दिन गड्ढे बचाने के चक्कर में राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। - मंजीत सिंह लैल, रामपुर कलां खुटार
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पुवायां व खुटार के बीच हालात बेहद खराब है। शिकायत के बाद अधिकारी हाईवे ठीक कराने ध्यान नहीं देते हैं। जरा सा चूकने पर चोट लगनी तय है। हाईवे की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए।
अनिल राठौर, गांव गंगसरा पुवायां
रोड के लिए कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। ठेकेदार एक दो गड्ढे भरकर काम बंद कर देता है। रोड पर गड्ढे ज्यादा गहरे होने से लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
- मंजीत सिंह, अध्यक्ष व्यापार मंडल रामपुर कलां
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी से स्टीमेट मांगा गया था। पीडब्लूडी के स्टीमेट के अनुसार मरम्मत के लिए दो करोड़ पीडब्लूडी को दिए जा चुके हैं। मरम्मत कार्य पूरा होने की अवधि पीडब्लूडी के अधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन

- तुषार सिंह, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें