फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्हागंज में चिल्लौआ मेले की शुरुआत, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
चिल्लौआ मेले में बच्चों के लिए लगे झूले। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
अल्हागंज। करीब पांच किलोमीटर दूर चिल्लौआ मेले में बृहस्पतिवार को कन्या भोज का आयोजन किया। दो दिवसीय मेले के पहले दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे। मेले में लगभग 30 किलोमीटर क्षेत्र के लोग मेला देखने आते हैं। मेले में लगे झूलों का बच्चों ने आनंद लिया। माना जाता है कि यहां पर स्थित काली देवी मंदिर में पांडवों ने पूजा-अर्चना की थी। इसके चलते मंदिर ऐतिहासिक महत्व रखता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि यहां पर काली माता की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। काली देवी पर फरिया उड़निया चढ़ाई जाती है। मेले में सैकड़ों की संख्या में दुकानदार पहुंचकर चार दिन तक दुकानें लगाते हैं। मेले में लगभग सभी घरेलू वस्तुएं मिलती हैं। मेला प्रबंधक प्रवेश मिश्रा के मुताबिक कोरोना काल में दो वर्ष मेला स्थगित कर दिया था। इसे इस वर्ष पुन: आयोजित किया जा रहा है। हजारों की संख्या में आने वाले भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है। साथ ही पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था के लिए कई नल लगाए हैं। ग्राम प्रधान प्रबल कुमार पांडे तथा उनके सहयोगियों ने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद

चिल्लौआ मेले का विहंगम दृश्य।- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें