फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नेहरू के जन्मदिन पर स्कूलों में लगे बाल मेले, लकी ड्रॉ और प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के वीडीएफ स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती से एक दिन पहले शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। इसके तहत स्कूलों में बाल मेला का आयोजन हुआ। साथ ही प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। शहर के आल सेंट स्कूल में शनिवार को बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन सीडीओ श्याम बहादुर सिंह व नगर आयुक्त एसके शर्मा ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने शिक्षा व उससे जुड़ी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एक टीवी चैनल के सेलिब्रिटी और शहर के रहने वाले शांतनु वर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने लकी ड्रॉ निकाले और विजेताओं को पुरस्कार किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सचिन बाथम, सुरेंद्र सिंह सेठ, नारायण दास अग्रवाल, शशांक कौशिक, नरेंद्र सक्सेना, अमित शर्मा, अशोक गुप्ता, मोहम्मद सलाउद्दीन, प्रधानाचार्य शैल सक्सेना, उपप्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विवेकानंद विद्यापीठ और सुदामा प्रसाद में भी लगा बाल मेला
शाहजहांपुर। विवेकानंद विद्यापीठ में शनिवार को बाल मेला लगा। मेला का उद्घाटन स्कूल के निदेशक डॉ. अमितेश अमित ने फीता काटकर किया। अविनाश यादव, पूनम कुशवाहा, आकांक्षा भटनागर, संध्या शुक्ला आदि मौजूद रहीं। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में बाल मेला लगा और बच्चों ने स्टाल लगाए।
विज्ञापन

मेला का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय और प्रधानाचार्या रेखा मिश्रा ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी एस. आनंद ने स्कूल में लगे बाल मेला का निरीक्षण किया। सुनीला, विनीता, निशी, टीना, भावना, नीलम, मधुमिता डे, दीपशिखा, अर्चना, सीमा आदि मौजूद रहीं।
स्वामी विवेकानंद हायर सेंकेडरी स्कूल में देश के पहले पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई और बाल मेला लगा। प्रबंधक जीएस वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, एचएल वर्मा, राजवीर सिंह, ललित सिंह, अनुराधा मौजूद रहे।
रायन इंटरनेशल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो ने बच्चों को संदेश दिया। कहा कि बच्चे कल के नेता है। संवाद
माउंट लिट्रा जी व किड्जी के बच्चों ने बच्चों ने किया पौधरोपण
शाहजहांपुर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल व किड्जी के बच्चों ने पौधरोपण किया। विद्यालय के प्रबंधक अभिनव ओमर ने बच्चों को पेड़-पौधों की महत्ता बताई। पौधरोपण करने वालों में आरशान, आयुष्मान, अव्यक्त, प्रणआया, आरूष, कनक, अभिनव, जोआना, तविष, इनाया, रेवंत, निहाल, अनमोल, आयुष, प्रज्वल, दर्श, रुद्र, नायेशा, सानवी, अमाया, कविता, पीहू, आकर्ष आदि शामिल रहे। संवाद

शाहजहांपुर के ऑलसेंट स्कूल में बाल दिवस पर लगा मेला में खरीदारी करती युवतियां । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें