संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में ओलंपियाड की परीक्षा देते बच्चे। संवाद
पुवायां। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में बच्चों ने शुक्रवार को साइंस की परीक्षा दी। पुवायां के लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल, दि सेक्रेड हार्ट एकेडमी, राना पब्लिक स्कूल, गांव रामपुर कलां के शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज और गांव रुरा के संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई।
बच्चों ने परीक्षा में भाग लेकर विज्ञान के प्रश्नों का उत्तर दिया। परीक्षा के बाद बच्चों ने बताया कि अमर उजाला ओलंपियाड से उनको काफी सीखने को मिला है। छात्रा आराध्या शुक्ला, युवराज, कार्तिकेय, समृद्धि आदि ने कहा कि उन्होंने कई विषयों में भाग लिया है और परीक्षा से उनकी आगे की तैयारियों को मदद मिल रही है। पहले से ही गई तैयारी के चलते पेपर भी अच्छा हुआ है। संवाद