फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत घाट पर गंदगी और पशुओं का साम्राज्य, कैसे होगी छठ पूजा

विज्ञापन
शाहजहांपुर के खन्नौत नदी तट के किनारे फैली गंदगी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। छठ पूजा की तैयारियों में खन्नौत नदी के घाट की सफाई का कार्य अभी नहीं हुआ है। घाट की स्थिति बहुत खराब है, वहां पर गंदगी फैली हुई है और पशुओं ने अपना ठिकाना बना रखा है। पूर्वांचल महासभा की ओर से घाट की सफाई के लिए नगर निगम को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

खन्नौत नदी के घाट पर दो दिन तक छठ पूजा की जाएगी। बुधवार शाम को लोग घाट पर डूबते हुए सूर्य की उपासना के लिए जुटेंगे। बृहस्पतिवार को तड़के ही व्रती छठ मइया का गीत गाते हुए नदी के किनारे पहुंचेंगे। व्रती महिलाएं छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से अभी तक अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे है। ऐसे में खन्नौत नदी के जिस घाट पर पूजन और अर्चना होना है, वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
जानवरों के गोबर के साथ न घरों की गंदगी तक पड़ी है। घाट को जानवरों ने अपना ठिकाना बना रखा है। खन्नौत नदी के घाट पर पूजन और मेला का आयोजन कराने वाली पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश रावत ने बताया कि खन्नौत घाट पर 10 और 11 नवंबर को पूजा-अर्चना होगी। उससे पहले सफाई कार्य करवाने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के नाम पत्र दिया गया है। नगर आयुक्त की ओर से सफाई कराने केे लेकर आश्वस्त किया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि छठ पूजा से पहले सफाई कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें